• Home
  • Travel
  • पौड़ी धुमाकोट क्षेत्रांतर्गत पिपली भवन मार्ग पर पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू।
Image

पौड़ी धुमाकोट क्षेत्रांतर्गत पिपली भवन मार्ग पर पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू।

आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को पुलिस थाना धुमाकोट द्वारा द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि धुमाकोट क्षेत्र पिपली भवन मार्ग पर पिकअप वाहन UK04CB0588 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त पिकअप वाहन धुमाकोट से अपोला मार्ग पर जा रहा था जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे व अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रोप द्वारा 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे व 01 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा पहले से ही खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया व दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकलाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्ति का नाम:– भूपेंद्र सिंह पुत्र छवाण सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम तलकंडाई पौड़ी

मृतक व्यक्ति का नाम :– विनोद सिंह रावत पुत्र खुशाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अपोला पौड़ी

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top