• Home
  • Uncategorized
  • जनपद उत्तरकाशी, गंगनानी में यात्रियों को ले जा रहा हैलीकॉप्टर हुआ क्रैश, SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन
Image

जनपद उत्तरकाशी, गंगनानी में यात्रियों को ले जा रहा हैलीकॉप्टर हुआ क्रैश, SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन

आज दिनांक 08 मई 2025 को प्रातः लगभग 08:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी श्री नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई, वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक श्री पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई। SDRF टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे। हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं। SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Details of Deaths/Injured in Helicopter Crash [8th may,2025]

  1. Kala soni (Female) 61, State (MH)Mumbai.
  2. Vijaya reddy (Female) 57, State (MH) Mumbai
  3. Ruchi Aggarwal (Female) 56,
    State MH(Mumbai)
  4. Radha Aggarwal (Female) 79,State Uttar pradesh
    5.Injured Bhaskar (Male) 51, State Andhra Pradesh
  5. Vedavati Kumari 48,(Female) State Andra pradesh
  6. Robin Singh (Male) 60, State Gujrat – Pilot

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top