• Home
  • political
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा।
Image

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने खासतौर पर सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्यों की भी नियमित जांच की जाए और ठेकेदारों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, मंत्री गणेश जोशी ने भू-स्वामियों को मुआवजे के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत सरखेत, सहस्त्रधारा-सरोना, कार्लीगाड़-सिल्ला आदि क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के भी निर्देश दिए।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top