• Home
  • Business
  • भाजपा महिला मोर्चा ने ‘उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह’ का किया आयोजन,जानिए कार्यक्रम में क्या रहा खास
Image

भाजपा महिला मोर्चा ने ‘उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह’ का किया आयोजन,जानिए कार्यक्रम में क्या रहा खास

नई दिल्ली- भाजपा केंद्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से  ‘उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्का श्रीमती Vanathi Srinivasan, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी श्री Baijayant ‘Jay’ Panda, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत भारद्वाज एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी भी उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा के विभिन्न अभियानों जिसके तहत GeM पोर्टल, कमलमित्र और ‘सेल्फी विद लाभार्थी’, में उत्कृष्ट कार्य करने वाली देशभर की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इन अभियानों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला मोर्चा के प्रयासों की सराहना की और महिलाओं को समाज व राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.समारोह में सम्मानित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और पार्टी नेतृत्व को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने दो कार्यक्रमों का आयोजन किया था। महिला मोर्चा के तीन मुख्य असाइनमेंट जेम पोर्टल, कमल मित्र एवं, वन कटरोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी के अंतर्गत देश भर के कार्यकर्ताओं  का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। जैम पोर्टल पर 1,41,000 महिला उद्यमियों को रजिस्टर्ड कराया गया। वन कटोड़ सेल्फी के अंतर्गत 10,000 से ज्यादा लाभार्थियों के माथ सेल्फी लेने वाली ऐसी 80 अचीवर्स महिला कार्यकर्ताओं और कमल मित्र जो कि फ्लैगशिप प्रोग्राम था इसमें केंद्र सरकार की महिलाओं केंद्रित योजनाओं की ट्रेनिंग कंप्लीट की ये वो बहने जिन्होंने देश भर में ऐसी बहनों को अपने प्रदेशों को इन योजनाओं पर तैयार किया जो महिलाओं की इन योजनाओं से जोड़कर महिलाओं को लाभार्थी बनाएगी। कमल मित्र के रिसोर्स पर्सन दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर्स, रिसर्चर्स, एवं बिजनेस वुमेन रही जिन्होंने महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं को योजनाओं पर ट्रेंड किया। इन तीनों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं एवं रिसोर्स पर्सन को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि हम उस संगठन के परिवार के अंग है, जिसने महिलाओं की भागीदाटी सुनिश्चित करने के लिए 35% आरक्षण का फार्मूला लागू कया। और उन्हें बड़ा गर्व है कि राजमाता वसुंधरा राजे जो महिला मोर्चा की पहली राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनसंघ की संस्थापक हैं। और आज महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन के नेतृत्व में खूब आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री BL संतोष जी ने जेम पोर्टल, कमल मित्र और वन कटरोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए देश भर में केंद्र की योजनाओं को घर घर तक ले जाने का निर्देश दिया एवं जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं के व्यापार में कितनी बढ़ोतटी हुई इसका आंकलन और आगे इसे बढ़ाने की भी बात कही।





Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
2 Comments Text
  • BellewMus says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    джили монжаро 2024 geely-v-spb1.ru/models/monjaro .
  • KordahMus says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    джили окаванго 2024 https://www.geely-v-spb1.ru/models/okavango/ .
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top