सूचना निदेशालय में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति द्वारा पात्र 06 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल रु. 30 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई। इन्हीं प्रकरणों के अन्तर्गत विगत माह में दिवंगत हुए पत्रकार स्व0 मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी समिति द्वारा आर्थिक सहायता की संस्तुति प्रदान की गई है।
महानिदेशक ने बताया बैठक में जिन प्रकरणों के अभिलेख अपूर्ण पाये गये उन्हें एक मौका देते हुए उन प्रकरणों पर संबंधित जनपद के जिला सूचना अधिकारियों से आवेदन पूर्ण कराते हुए उन्हें आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया है तथा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत कुल 01 प्रकरण को समिति के सम्मुख रखा गया, जिस पर समिति द्वारा आवश्यक अभिलेख न होने के कारण आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया। समिति के निर्णय का अंतिम अनुमोदन समिति के अध्यक्ष/माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।
बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर सरकारी सदस्य पत्रकार प्रतिनिधि बी0डी0 शर्मा, डॉ0 डी0डी0 मित्तल, सुश्री निशा रस्तोगी, श्री दिनेश जोशी सहित सूचना विभाग के अपर निदेशक, श्री आशिष कुमार त्रिपाठी तथा संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान उपस्थित थे।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में समिति की बैठक की गई आयोजित
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















