• Home
  • Business
  • डोईवाला नगर पालिका प्रेक्षागृह में स्पर्श गंगा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन, आरुषि निशंक ने की शिरकत
Image

डोईवाला नगर पालिका प्रेक्षागृह में स्पर्श गंगा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन, आरुषि निशंक ने की शिरकत

स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने जरूरत मंद लोगों को गैस चूल्हे वितरण किए,डोईवाला नगर पालिका प्रेक्षागृह में स्पर्श गंगा अभियान के तहत ‘ सशक्त महिला सशक्त भारत ‘ के निमित आयोजित कार्यक्रम में डोईवाला क्षेत्र की 50 महिलाओं को निशुल्क गैस चूल्हे वितरित किए। आरुषि निशंक ने कहा कि मातृ शक्ति को स्वस्थ्य ,जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना और स्वस्थ्य समाज का निर्माण करना ही मेरा उद्देश्य है.

ज्ञात हो कि आरुषि निशंक वर्षों से स्पर्श गंगा अभियान का संचालन कर रही हैं,स्पर्श गंगा के वोलीयेंटर हर सप्ताह गंगा नदी और उससे जुड़ी सहायक नदियों में स्वच्छता अभियान निरंतर चलाते आ रहे हैं,पर्यावरण और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं. वहीं कोविड 19 के दौर में भी  स्पर्श गंगा अभियान  के सदस्यों ने घर घर राशन वितरण के  साथ ही अनेक  सामाजिक कार्यों  में अपना योगदान दिया है.आरुषि निशंक ने कहा कि आज  ग्लोबल वार्मिंग से जिस तरह हमारे ग्लेशियर लगातार पिघलते जा रहें हैं यह भविष्य में गहरे जल संकट की आहट है,इसलिए हमें मानव जीवन और पृथ्वी पर सभी प्राणियों के जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण,गंगा की स्वच्छता के साथ ही छोटे छोटे नदी नालों को स्वच्छ बनाना और उसमें जल संरक्षण का कार्य तेजी से करना है,आरुषि ने जल्द ही एक वृहद अभियान का आह्वाहन किया है.

वहींनगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी आरुषि निशंक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब भी हम आपसे कोई निवेदन या मांग करते हैं तो आप सदैव सहर्ष स्वीकारती हैं और हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहती हैं। 

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग: भारत की स्थापित बिजली क्षमता 476 गीगावॉट तक पहुंची

भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखते हुए जून 2025 तक 476 गीगावॉट की कुल…

ByByAnkit Kala Jun 22, 2025

परमार्थ निकेतन गंगा तट बना 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का साक्षी, विश्व के 25 से अधिक देशों के राजदूत हुए शामिल

ऋषिकेश-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के पावन गंगा तट पर एक भव्य योग…

ByByAnkit Kala Jun 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top