• Home
  • Weather
  • सचिव आपदा प्रबन्धन विनोद कुमार सुमन ने की डीडीएमपी की समीक्षा,दिये निर्देश
Image

सचिव आपदा प्रबन्धन विनोद कुमार सुमन ने की डीडीएमपी की समीक्षा,दिये निर्देश


देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने जिला आपदा प्रबंधन योजना तथा राज्य आपदा प्रबंधन योजना बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीडीएमपी तथा एसडीएमपी बनाए जाने को लेकर सभी जनपदों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों को जरूरी सुझाव दिए और जल्द से जल्द इन्हें पूरा करने को कहा।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में डीडीएमपी तथा एसडीएमपी का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान यूएसडीएमए के एसीईओ क्रियान्वयन डीआईजी श्री राज कुमार नेगी ने कहा कि डीडीएमपी और एसडीएमपी आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने विभिन्न डीडीएमओ को इसे बनाने को लेकर जरूरी सुझाव दिए।

वहीं दूसरी ओर एसीईओ प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को जल्द से जल्द एसडीआरएफ तथा एसडीएमएफ के लिए डिमांड भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी जिलों से सुरंगों के लिए बनाई जा रही मानक परिचालन प्रक्रिया के लिए सुझाव उपलब्ध कराने तथा विभिन्न बांधों, बड़ी परियोजनाओं तथा संरचनाओं के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, डॉ. बिमलेश जोशी, डॉ. वेदिका पन्त, श्री रोहित कुमार, सुश्री तंद्रीला सरकार, श्री हेमन्त बिष्ट, श्री अंकित सती, डॉ. रुचिका टण्डन, श्री वैभव बहुगुणा आदि मौजूद थे।

Releated Posts

मॉनसून की दस्तक से बदला उत्तराखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

देहरादून- प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की सक्रियता के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों…

ByByAnkit Kala Jun 22, 2025

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी…

ByByAnkit Kala Jun 15, 2025

उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, ये हैं निर्देश

देशभर में कोविड-19 की स्थिति जहां इस समय नियंत्रण में है, वहीं उत्तराखंड में भी संक्रमण को लेकर…

ByByAnkit Kala Jun 4, 2025

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक में किया प्रतिभाग, दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा…

ByByAnkit Kala Jun 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top