• Home
  • Business
  • राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में, फ्री-सिलाई-मशीन वितरण योजना में सुधार का उठाया मुद्दा
Image

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में, फ्री-सिलाई-मशीन वितरण योजना में सुधार का उठाया मुद्दा

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज राज्यसभा में, फ्री-सिलाई-मशीन वितरण योजना में सुधार का, मुद्दा उठाया। सत्र के दौरान प्रश्न-काल में उन्होंने कहा, कि इस योजना में महिलाओं को परेशानी का सामना करना, पड़ रहा है। उन्होंने उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की परिस्थितियों का ज़िक्र किया- जहां महिलाएं रोज़गार के लिए काम करने की इच्छुक तो होती हैं पर उनका श्रमिक के रूप-में काम करने-के-लिए घरों से बाहर जाना संभव, नहीं होता है। इस योजना के तहत श्रम-एवं-कामगार बोर्ड में रजिस्ट्रेशन, कराना होता है। साथ-ही ऑनलाइन पंजीकरण भी, किया जाता है। सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना के तहत पंजीकरण कराने में दिक्कत आ रही है। साथ ही उन्होंने मनरेगा के श्रमिकों को-भी इस योजना के दायरे में लाने की, बात कही।

सत्र के दौरान प्रश्नकाल में बोलते हुए उन्होंने महिलाओं विशेषकर ग्रामीण महिलाओं की इस समस्या की तरफ सदन का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने मुद्दे को उठाते हुए कहा, केंद्र सरकार को फ्री सिलाई मशीन वितरण योजना में महिलाओं को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहिनों को अपने पैरों पर खड़ा होने तथा श्रमिकों के परिवारों में खुशहाली रखने के लिए चलाई जा रही भारत सरकार की फ्री सिलाई मशीन वितरण योजना बहुत प्रभावी है। जिसके तहत हर राज्य में 50000 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं जिनकी आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष है उन्हें इसका लाभ दिया जाना है।

उन्होंने इस दौरान उत्तराखंड समेत अनेकों राज्यों की परिस्थितियों का जिक्र किया, जहां महिलाओं को श्रमिक रूप में काम करने के लिए घरों से बाहर जाना संभव नहीं होता है तथा महिलाएं रोजगार के लिए काम करने की इच्छुक भी होती हैं। जैसे कि योजना का उद्देश्य स्पष्ट है, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना। इसमें शहरी क्षेत्रों में श्रम एवं कामगार बोर्ड में रजिस्ट्रेशन होता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इसमें काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। चूंकि योजना का पंजीकरण भले ही ऑनलाइन आवेदन से कर दिया गया है। परन्तु अब भी श्रम विभाग के भवन एवं श्रनिमाण कर्मकार बोर्ड में पंजीकरण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदन पत्रों की जांच में काफी समय लगाया जाता है तथा इस प्रक्रिया में भट्टाचार की स्थिति बनी रहतीं हैं।

उन्होंने आग्रह किया कि योजना का लाभ अधिक संख्या और आसानी से ग्रामीण महिलाओं को मिल सके और मनरेगा योजना के श्रमिक भी इसके दायरे में आएं, इसके अलग से प्रावधान करने की अवश्यकता है। ताकि ग्रामीण महिलाओं को कर्मकार बोर्ड के दफ्तरों में चक्कर न लगाने पड़े तथा इस योजना को व्यापक भट्टाचार से भी बचाया जा सके।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top