• Home
  • Culture
  • भाजपा मुख्यालय मे बिखरे होली के रंग, सीएम सहित वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत
Image

भाजपा मुख्यालय मे बिखरे होली के रंग, सीएम सहित वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत

भाजपा प्रदेश मुख्यालय, आज होली मिलन समारोह में उत्साह एवं हर्षोल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों ने जमकर फूलों और रंगों से होली खेली । इस मौके पर सभी ने एकस्वर में एकरूपता और एकजुटता के रंगों से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने का आह्वाहन किया।

बलबीर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल का सबसे पहले पुष्पों से स्वागत किया। वहीं मंच पर मौजूद प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री खिलेंद्र चौधरी, श्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कुस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने मुख्यमंत्री को गुलाल से टीका लगाकर, फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राजपुर विधायक श्री खजान दास, रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, सरकार में दायित्वधारी डाक्टर देवेंद्र भसीन, श्रीमती मधु भट्ट, डाक्टर गीता खन्ना आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने पुष्प वर्षा कर जमकर होली खेली। इससे पूर्व सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा होली के गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर, माहौल को रंगीन और होलीमय बनाया।

इस मौके पर सीएम धामी ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और उल्लास के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि होली की तरह विकास और समृद्धता के रंग प्रत्येक उत्तराखंडवासी को पूरी तरह से रंग दे। प्रदेश की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से उत्तराखंड सरकार के ऐतिहासिक और साहसिक निर्णयों का क्रम बदस्तूर जारी रहे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने सभी लोगों को शुभकामना देते हुए होली को उमंग, उत्साह और शांति के साथ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि होली से मिलने वाला एकता, एकरूपता और भाईचारे का संदेश देवभूमि को अधिक समृद्ध और सशक्त बनाएगा। इस त्यौहार से मिली ऊर्जा देवभूमि से विभाजनकारी, जातिवादी, क्षेत्रवाद जैसी बुराइयों का समूल नाश करेगी। राज्य, आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से विकसित होने की राह पर चल पड़ा है। जिसे हमें एकजुटता और पूर्ण सामर्थ्य से आगे भी बरकरार रखना है और विकसित राष्ट्र के संकल्प में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
2 Comments Text
  • pinco_casino_liOa says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Pinco Casino-da tez və asan şəkildə depozit edin və oynamağa başlayın Pinco casino Azerbaycan http://www.pincocasinogiris-az.com/ .
  • Online_lksi says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Education in New Jersey: online schools for your child, find out. Advantages of online education in New Jersey, and tips. Review of online educational institutions in New Jersey, learn. Online training in New Jersey: What should I choose?, all available options. Online schools in New Jersey: How do I choose the right one?, explore. How to choose the best online school in New Jersey?, valuable tips. Virtual training in New Jersey: how does it work?, based on experience. New Jersey and online schools: what to choose?, our findings. Review of Online schools in New Jersey: What should I choose?, learn. Virtual classes in New Jersey: what do you need to know?, analyze / main criteria. How are New Jersey’s online schools adapting to new realities?, new trends. Education in New Jersey: Online Programs and Opportunities, learn. How are online schools changing the New Jersey educational landscape?, next steps. Top online education platforms in New Jersey, opportunities. Online Schools as the new standard of Education in New Jersey, study. Success of online education in New Jersey: what do you need to know?, all the most interesting. Should I go to an online school in New Jersey?, all the pros and cons. How to find the perfect online school in New Jersey?, review. A new perspective on education: Online schools in New Jersey, opportunities for children. Online Schools in New Jersey onlineschoolnj3.com .
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top