23.1 C
Dehradun, IN
August 23, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

गुरु रविदास जयंती पर भव्य कलश वंदन कार्यक्रम, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

रुड़की। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के रुड़की स्थित देव फार्म हाउस में भव्य कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता और समाज के सभी वर्गों की व्यापक जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संत रविदास जी महाराज के जयघोष और भक्तिभाव के बीच कलश वंदन यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और कलश वंदन किया गया। इस दौरान संत रविदास जी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी गई तथा उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और विचारों को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने संत रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और सामाजिक चिंतन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। उनका जीवन सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।

राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने कहा कि गुरु रविदास जी को केवल उनकी जयंती पर स्मरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव समाप्त करने, जरूरतमंदों की सहायता करने, श्रम का सम्मान करने तथा समाज में भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने का आह्वान किया।

कलश वंदन यात्रा के दौरान विभिन्न मंडलों को कलश वितरित किए गए। आयोजकों ने कहा कि संत रविदास जी महाराज के समता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही समाज में आपसी एकता को मजबूत करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा महामंत्री विनोद कुमार लक्खा, रुड़की भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, अनुसूचित मोर्चा रुड़की जिलाध्यक्ष नीटू सिंह मंडावर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा मीडिया संयोजक रणजीत सिंह जाखी, दयाराम, आनंद कुमार, जितेंद्र कुमार, वेजयंती माला, नरेंद्र कुमार, शुभम और डॉ. हर्ष कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

कण्वाश्रम पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर दिखाई देगा : ऋतु खण्डूडी भूषण

Outlook Samachar

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

Outlook Samachar

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा मंथन, देहरादून आ रहीं प्रभारी कुमारी सैलजा

Outlook Samachar

Leave a Comment