30.2 C
Dehradun, IN
August 19, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत; पांच घायल, दो की हालत गंभीर

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े लोडर से एक ईको कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लच्छीवाला टोल प्लाजा से कुछ पहले मणिमाई मंदिर के पास एक लोडर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान देहरादून की ओर से जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर लोडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय कार में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

डोईवाला पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ मृतकों और घायलों की पहचान की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह सड़क किनारे खड़े लोडर से ईको कार की टक्कर बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण

Outlook Samachar

उत्तराखंड राज्य में 21000 रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और लाखों मेडिकल स्टोर आखिर कैसे चल रहे? ड्रग कंट्रोलर से की कार्रवाई की मांग

Outlook Samachar

जनपदों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह होगी समन्वय बैठक

Outlook Samachar

Leave a Comment