29.3 C
Dehradun, IN
August 9, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

तिरंगे के रंग में रंगा देहरादून! CM धामी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी यात्रा में मौजूद रहे।

भारतीय सेना के पराक्रम और वीरता को किया नमन

गांधी पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक और ओरिएंट सिनेमा होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के पराक्रम और वीरता को नमन किया।

उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय सेना का योगदान अतुलनीय है और सेना के साहस एवं शौर्य पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। उन्होंने उत्तराखंड के वीर सैनिकों और सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि का देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और शहीदों को भी नमन किया। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

कैंची धाम मेले में जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, SSP ने जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश

Outlook Samachar

उत्तराखंड: भूमि घोटालों के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस से धक्का-मुक्की, गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में

Outlook Samachar

महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव

Outlook Samachar

Leave a Comment