23.3 C
Dehradun, IN
August 6, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

काबिना मंन्त्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एंव रिस्पना का भ्रमण

देहरादून। लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगो की सुरक्षा का जायजा लेने के लिये राजपुर रोड विधायक काबिना मंन्त्री खजानदास ने मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड एंव अन्य नदी नालो के किनारे बसे विभिन्न क्षेत्रो का दौरा कर लोगो का हाल चाल जाना तथा स्थानीय लोगो से बात-चीत कर जलस्तर बढनें की स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये आपातकाल परिचालन केंद्रो से सम्पर्क में रहने की अपील की।

श्री दास ने मानसूनकाल के दौरान प्रशासन को हमेशा अलर्ट मोड़ मे रहने तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिये। मंन्त्री श्री दास ने जनमानस से कहा कि वे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उनसे सम्पर्क करे वे जन मानस की सेवा एव समस्याओं के समाधान के लिये चौबीसो घंन्टे तत्पर है मंन्त्री ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर नदी तट पर बने सुरक्षा पुस्तों की स्थिति, वर्षा से हुए नुकसान एवं संभावित जोखिम भरे स्थानो की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर निदेशक गढवाल मण्डल विशाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भाजपा पंकज शर्मा, महामंन्त्री भाजपा अंकुर जैन सहित अनेक स्थानीय लोग साथ रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड

Outlook Samachar

मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ

Outlook Samachar

नैनीताल: निजी अस्पतालों को DM की सख्त चेतावनी, सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अनदेखी पड़ी तो होगी कार्रवाई

Outlook Samachar

Leave a Comment