23.1 C
Dehradun, IN
July 30, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

हल्द्वानी में चाकूबाजी: मामूली विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी फरार

हल्द्वानी। हल्द्वानी के तीनपानी क्षेत्र में गुरुवार शाम दो युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बहस के बाद हुई मारपीट के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। शहर के तीनपानी स्थित सोनकर फार्म के पास शनि मंदिर क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला: अब गणित-विज्ञान के छात्र भी पढ़ेंगे संस्कृत, 2027 परीक्षा में नई किताब से होंगे सवाल

Outlook Samachar

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ मे खुलेगा सेंट्रल स्कूल,सीएम ने दिया आश्वासन: चौहान

Outlook Samachar

हरेला पर हरित संकल्प: नैनीताल से भीमताल तक चला मेगा पौधारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाए गए

Outlook Samachar

Leave a Comment