23.1 C
Dehradun, IN
July 30, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

घर से लापता 8 वर्षीय मासूम को दून पुलिस ने सकुशल खोजा, परिजनों को सौंपा

माता-पिता की डांट के डर से घर छोड़कर चला गया था बालक, डालनवाला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार की लौटी खुशियां

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध दून पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घर से लापता हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को डालनवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली डालनवाला में सूचना दी कि उनका 8 वर्षीय पुत्र पीयूष बिना बताए घर से कहीं चला गया है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही डालनवाला पुलिस हरकत में आई और बालक की फोटो व अन्य आवश्यक जानकारियां कंट्रोल रूम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कीं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रिय खोजबीन के चलते कुछ ही समय बाद बालक को रेसकोर्स क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा पूछताछ में बालक ने बताया कि उसने घर की गुल्लक से पैसे निकालकर खर्च कर दिए थे। इसी वजह से उसे माता-पिता की डांट का डर था और वह बिना बताए घर छोड़कर चला गया था।

पुलिस बालक को चौकी आराघर लेकर पहुंची, जहां उसकी आवश्यक काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और उत्तराखंड पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:

  • उपनिरीक्षक अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर
  • कांस्टेबल प्रवीण भंडारी
  • कांस्टेबल आदित्य राठी
Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखंड में बनेंगे आठ नए सहकारी संघ, विधानसभा स्तर पर लगेंगे सहकारी मेले

Outlook Samachar

उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परीक्षा प्रकरण: पेपर लीक मामले में शिवालिक कॉलेज के सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Outlook Samachar

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत

Outlook Samachar

Leave a Comment