23.8 C
Dehradun, IN
July 24, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

हरेला पखवाड़े में सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण

खटीमा (उत्तराखंड): लोकपर्व हरेला पखवाड़े के अंतर्गत सेवा संकल्प फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण को नई ऊर्जा देते हुए खटीमा के ग्राम खेलड़िया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण साबित हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज शाही ने कहा, “प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।” उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन और गीता धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा लगाएं और उसकी सुरक्षा का संकल्प लें।

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से पधारे डॉ. अजय प्रभाकर ने फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा, “सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। हरेला पर्व पर चलाया गया यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है।”

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे पौधे लगाने के साथ-साथ उनके पूर्ण विकसित होने तक नियमित देखभाल भी करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सनकेशी, इंदु देवी, पूर्व ग्राम प्रधान हृदयानंद, रामायण राम श्रीकांत, महेश जोशी, शंकर दत्त जोशी, रामदास, राजू, सतीश, दयानंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प फाउंडेशन की यह पहल हरेला पखवाड़े की परंपरा को आधुनिक पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

रायपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Outlook Samachar

हरक सिंह रावत अपने आप में एक कैरेक्टर हैं, उनके कैरेक्टर की पीएचडी है… चुनाव में करेंगे पोस्टमार्टम

Outlook Samachar

गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास

Outlook Samachar

Leave a Comment