26.6 C
Dehradun, IN
July 22, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

CM धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, अधिकारियों के लिए बताया बेहद उपयोगी

देहरादून, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सेवा विधि’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह सेवा नियमों, संवैधानिक प्रावधानों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की स्पष्ट एवं सरल जानकारी देने वाली व्यवहारिक मार्गदर्शिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का दायित्व है कि वह सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ राज्य के विकास में योगदान दे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड गठन के बाद पहली बार ऐसी पुस्तक तैयार हुई है, जिसमें सेवा नियम, शासनादेश, संवैधानिक प्रावधान और न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णय एक ही स्थान पर सरल भाषा में संकलित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि जनता का जीवन आसान बनाना है। शासन का मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” है और इसी भावना के साथ प्रशासन को कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमों की सही जानकारी अधिकारियों को अधिक दक्ष, आत्मविश्वासी और जनहितैषी बनाती है।

पुस्तक के लेखक पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी ने बताया कि पुस्तक में नियुक्ति, आरक्षण, पदोन्नति, स्थानांतरण, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सेवा निवृत्ति, अवकाश, राजभाषा अधिनियम सहित सरकारी सेवा से जुड़े विभिन्न नियमों, अधिनियमों और उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों का सार संकलित किया गया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व अपर सचिव भूपेश तिवारी, जी.बी. ओली, रमेशचंद्र शर्मा, हंसादत्त पांडेय, पूर्व संयुक्त सचिव नवीन सिंह तड़ानी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

कांवड़ मेला 2026: सतपाल महाराज ने तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा–व्यवस्था पर सख्त निर्देश; श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा प्रस्ताव

Outlook Samachar

सभी विभाग अपने प्रोजेक्ट तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड करें: मुख्य सचिव

Outlook Samachar

अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी जिला महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

Outlook Samachar

Leave a Comment