26.6 C
Dehradun, IN
July 22, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: 30 लाख की MDMA-स्मैक के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल पार्टियों में करनी थी सप्लाई

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत की 48.55 ग्राम एमडीएमए (MDMA) और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन मादक पदार्थों की सप्लाई देहरादून की हाई-प्रोफाइल पार्टियों में करने की फिराक में था।

गोपनीय सूचना पर हुई कार्रवाई

रायपुर थाना पुलिस को 21 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि एक तस्कर सहारनपुर से हाई-प्रोफाइल ड्रग एमडीएमए और अन्य मादक पदार्थ लेकर देहरादून पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

21/22 जुलाई की देर रात अरण्य विहार क्षेत्र में एक खाली प्लॉट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दानिश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 48.55 ग्राम एमडीएमए और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस संबंध में थाना रायपुर में मु.अ.सं. 289/2026 के तहत धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहारनपुर से खरीदकर लाया था ड्रग्स

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बरामद मादक पदार्थ सहारनपुर के एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर देहरादून लाया था। उसका इरादा शहर में आयोजित होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में इनकी सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाने का था।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार आरोपी

दानिश पुत्र नजीर अहमद, निवासी ग्राम नागल, थाना नागल, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 32 वर्ष।

बरामदगी

  • 48.55 ग्राम MDMA
  • 40.75 ग्राम स्मैक
  • बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर
  • उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी मयूर विहार
  • कांस्टेबल विनोद
  • कांस्टेबल प्रेम पवार
  • कांस्टेबल मुकेश कंडारी
  • हेड कांस्टेबल किरण (एसओजी), देहरादून
  • पीआरडी जवान प्रियांजुल

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

Outlook Samachar

हरिद्वार: मोतीचूर मिट्टी विवाद के बीच जिला खनन अधिकारी कासिम रजा हटाए गए, अमित गौरव को मिला अतिरिक्त प्रभार

Outlook Samachar

नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी निविदा विवाद: डीएम ने गठित की जांच समिति, 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Outlook Samachar

Leave a Comment