27.2 C
Dehradun, IN
July 12, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में भारी बारिश से पुश्ता ढहा, कई मकान क्षतिग्रस्त, महिला घायल; डीएम देर रात पहुंचे मौके पर

देहरादून। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच विगत शनिवार देर सांय करीब 9:30 बजे के आसपास पठरिया पीर क्षेत्र की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक पुश्ता भरभराकर ढह गया। पुश्ते की दीवार नीचे बने मकानों पर गिरने से चार से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें एक महिला के दबने की भी सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात को ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंच और राहत अभियान के दौरान मलबे में दबने की सूचना पर तत्काल खोजबीन की गई।

हादसे में नई बस्ती विजय कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय श्रीमती विमला देवी पत्नी स्वर्गीय बृजेश को हल्की चोटें आईं। उन्हें तत्काल 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन ने एहतियातन पुश्ते के समीप स्थित सभी मकानों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में किसी को भी रहने की अनुमति नहीं दी गई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने और पुश्ते की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

हल्द्वानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार दोस्तों को कुचला, चारों की दर्दनाक मौत

Outlook Samachar

उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री

Outlook Samachar

सभी विभाग अपने प्रोजेक्ट तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड करें: मुख्य सचिव

Outlook Samachar

Leave a Comment