23.2 C
Dehradun, IN
August 20, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड की प्रीमियम शाखा का देहरादून में भव्य शुभारंभ

देहरादून, 6 जुलाई 2026। देश की अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदाता संस्था बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड ने आज चकराता रोड, त्रिराज टॉवर, बल्लूपुर चौक, देहरादून में अपनी प्रीमियम शाखा का भव्य शुभारंभ किया। यह देहरादून में कंपनी की पांचवीं शाखा है, जो ग्राहकों को विश्वस्तरीय वित्तीय एवं बीमा परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

समारोह के मुख्य अतिथि आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप रहे। उन्होंने फीता काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि वित्तीय जागरूकता एवं सही वित्तीय योजना आज प्रत्येक परिवार की आवश्यकता है। उन्होंने बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में राज्य मंत्री मधु भट्ट, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ विक्रम श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष जोशी, प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा, विभाग मंत्री आलोक सिन्हा, विभाग सह संगठन मंत्री अक्षत राणाकोटी, जिला मंत्री विशाल चौधरी, बजरंग दल जिला संयोजक कमल बिजल्वाण, बजरंग दल विभाग संयोजक आशु, किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के Regional Head एवं AVP विशाल त्यागी ने बताया कि 61 वर्षों से बजाज कैपिटल देशभर में लाखों परिवारों का विश्वास जीतते हुए 360° Financial Planning के माध्यम से बीमा, निवेश, म्यूचुअल फंड, ऋण, वेल्थ मैनेजमेंट एवं रिटायरमेंट प्लानिंग जैसी समग्र वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून की नई प्रीमियम शाखा ग्राहकों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ वित्तीय सलाह और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने नई शाखा के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कंपनी प्रबंधन ने सभी अतिथियों, ग्राहकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न, 72.62% अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग।

Outlook Samachar

उत्तराखंड में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट! भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में रहें सतर्क

Outlook Samachar

मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित

Outlook Samachar

Leave a Comment