26.2 C
Dehradun, IN
August 15, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 60, डांडा लाखोंड स्थित किसान डेरी, अपर आमवाला में देहरादून के एक निजी अस्पताल के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन विनीत प्रसाद भट्ट (सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड) की गरिमामयी उपस्थिति एवं आदित्य रौथाण (पूर्व प्रदेश सचिव, उत्तराखंड युवा कांग्रेस) के सौजन्य से संपन्न हुआ।

शिविर में निजी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्रवासियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श दिए गए तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने शिविर का लाभ उठाया और इस जनहितकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विनीत प्रसाद भट्ट ने इस अवसर पर कहा, “जनसेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।”

आदित्य रौथाण ने कहा, “समाज की सेवा ही सबसे बड़ा दायित्व है। भविष्य में भी क्षेत्रवासियों के हित में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।”

आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में निजी अस्पताल की चिकित्सक टीम, सहयोगी कार्यकर्ताओं तथा सभी क्षेत्रवासियों के योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा, पार्षद प्रत्याशी अभिनय बिष्ट, कांग्रेस वरिष्ठ नेता विक्टर थॉमस, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष (डीएवी पीजी कॉलेज) सिद्धार्थ अग्रवाल, डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष राणा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव मुकेश बसेरा, वैभव राणा, आदर्श रौठान, अस्मित डबराल, आकर्ष राणा, अमन बिष्ट सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

देहरादून की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव तय! RTA बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Outlook Samachar

4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा: बिना वीजा-पासपोर्ट होंगे कैलाश दर्शन, उत्तराखंड में सभी तैयारियां पूरी

Outlook Samachar

नगरासू गुरुद्वारे पर तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा, पंजाब CM भगवंत मान ने धामी से की अहम बातचीत

Outlook Samachar

Leave a Comment