24.9 C
Dehradun, IN
August 13, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

रुड़की में सीएम धामी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, बोले- ‘सबका प्रयास’ से बनेगा विकसित भारत

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को जनभागीदारी को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत, नवाचार, युवाओं की भागीदारी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करता है।

‘सबका प्रयास’ से विकसित भारत का संकल्प होगा पूरा सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को मजबूत करता है। समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला और युवा सशक्तिकरण के साथ स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, भाजपा मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखंड: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कार गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, एक बच्चा घायल

Outlook Samachar

मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

Outlook Samachar

LUCC Chitfund घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Outlook Samachar

Leave a Comment