27.6 C
Dehradun, IN
August 10, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

हरिद्वार: मोतीचूर मिट्टी विवाद के बीच जिला खनन अधिकारी कासिम रजा हटाए गए, अमित गौरव को मिला अतिरिक्त प्रभार

हरिद्वार: मोतीचूर क्षेत्र में नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के अवैध उठान की शिकायत की जांच के दौरान हुए विवाद के बाद शासन ने जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को उनके पद से हटा दिया है. शासन ने उन्हें निदेशालय से अटैच कर दिया है, जबकि अमित गौरव को हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

ऐसा माना जा रहा है कि जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को मंगलवार को हुए विवाद के मामले में हटाया गया है. उनके खिलाफ हुई विभागीय कार्रवाई को यूकेडी जिलाध्यक्ष के साथ हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

बता दें कि उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने जिला खनन अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था. रावत का आरोप था कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बाहर नाले की खुदाई से निकली मिट्टी को बिना अनुमति एक निजी भूमि पर डाला जा रहा है, जिसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन से की थी.

शिकायत पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे. इसी दौरान जांच को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई और नोंकझोंक भी हो गई थी. मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. विवाद के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया.

सोशल मीडिया पर जिला खनन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी. इस विवाद के बाद जिला खनन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया और निदेशालय अटैच कर दिया गया. उनकी जगह निदेशालय में कार्यरत अमित गौरव को हरिद्वार के नए जिला खनन अधिकारी का चार्ज सौंपा गया है.

वहीं आरोप लग रहे हैं कि इस मामले में जांच अधूरी रह गई है. यूकेडी के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने बताया कि पहले नाले की सफाई का ठेका दिया गया और फिर आठ से दस फुट मिट्टी को खोदकर मिलीभगत से ठिकाने लगा दी गई.

उनका कहना है कि केवल जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा. नाला खुदाई के वक्त भी उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई. शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया तो खनन अधिकारी जांच करने पहुंचे, लेकिन उनकी जांच में भी कुछ कार्रवाई नहीं हुई. मौके पर जाकर उनसे अभद्रता और करने लगे.

उन्होंने बताया कि आश्रम में जिस जगह पर मिट्टी डाली गई थी, वहां मिट्टी के ढेर को बिछाकर भूमि को समतल कर दिया गया है. इस मामले की जांच होनी चाहिए और अवैध रूप से मिट्टी उठाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि शासन स्तर से जिला खान अधिकारी कासिम रजा को निदेशालय अटैच किया गया है. उनकी जगह अमित गौरव ने पदभार ग्रहण कर लिया है.

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

Outlook Samachar

चकराता में ‘विकसित भारत’ अभियान का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं, जौनसारी लोकनृत्य और जनजागरूकता कार्यक्रम रहे आकर्षण

Outlook Samachar

शहीद ऊधम सिंह शहादत दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा– उनका बलिदान हर भारतीय की प्रेरणा

Outlook Samachar

Leave a Comment