27.6 C
Dehradun, IN
August 10, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

चमोली और हल्द्वानी की युवती 03 मुस्लिम युवकों के साथ लिवइन में मिलीं, पढ़ाई के लिए आईं थी दून

Dehradun: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुद्धोवाला में बुधवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब हल्द्वानी और चमोली की दो युवतियां तीन मुस्लिम युवकों के साथ एक किराये के मकान में मिलीं। सूचना मिलने पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवकों और युवतियों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां पढ़ाई के लिए देहरादून आई हुई हैं। वहीं, उनके साथ रह रहे तीनों युवक भी छात्र बताए जा रहे हैं। मौके पर हुई पूछताछ में युवकों ने अपने नाम आकिब निवासी गुरुग्राम, कबीर निवासी मुरादाबाद तथा एल्फेंस निवासी ऊधमसिंहनगर बताए। युवतियों ने स्वयं को हल्द्वानी और चमोली का निवासी बताया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मकान की तलाशी के दौरान कमरे के डस्टबिन से आपत्तिजनक सामग्री मिली। वहीं, युवकों के मोबाइल फोन की जांच में युवतियों की हिजाब पहने कई तस्वीरें और कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए। एक वीडियो में संबंध बनाने जैसी बातें भी सामने आई हैं। इन बातों को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर सवाल उठाए।

पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि वे पढ़ाई के लिए देहरादून आई हैं और संबंधित युवकों के साथ रह रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

सूचना मिलने पर प्रेमनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है तथा मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार

Outlook Samachar

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, सफलता के साथ संस्कार भी जरूरी : कैबिनट मंत्री गणेश जोशी

Outlook Samachar

देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’

Outlook Samachar

Leave a Comment