• Home
  • political
  • बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन
Image

बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संस्थापक और प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर उन्हें याद किया।

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को युगानुकूल बताते हुए कहा कि भाजपा सरकारें आज भी उनके ‘एक देश, एक निशान, एक प्रधान’ के सिद्धांत पर चल रही हैं।

भट्ट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाया जाना, अलगाववाद के खिलाफ निर्णायक कदम है, जो डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है, और हमारी सरकारें जनकल्याण और ईमानदारी के मूलमंत्र पर काम कर रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और संगठन के कार्यों को उनकी सोच के अनुरूप आगे बढ़ाएं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि बलिदान दिवस पर मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top