• Home
  • Politics
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर हुई चर्चा
Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे अहम फैसला 2013 से कार्यरत 859 पर्यावरण मित्रों को लेकर लिया गया, जिन्हें अब मृतक आश्रित सेवा नियमावली के तहत लाभ दिया जाएगा। इन सभी को सेवा सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियमों में संशोधन किया गया है। इसके अलावा, उत्तराखंड स्वच्छता गतिशीलता नियमावली के तहत अब सीएनजी और बीएस-6 सिटी बसों को 15 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। डीजल से संचालित विक्रम और अन्य सार्वजनिक वाहनों को भी सब्सिडी का लाभ मिलेगा, और इसके लिए सिंगल नोडल अकाउंट के जरिए सीधे भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। वहीं भर्ती प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव करते हुए कैबिनेट ने तय किया कि अब उत्तराखंड पुलिस में सिपाही और उप-निरीक्षक की परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी, और चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर विभाग आवंटित किया जाएगा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए 15 नए पदों को मंजूरी दी गई है, जिसमें एक स्थायी और 14 आउटसोर्सिंग के आधार पर होंगे। इसी तरह, मानवाधिकार आयोग में भी 12 नए पदों को स्वीकृति दी गई है, जिनमें 7 नियमित और 5 आउटसोर्सिंग के पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं पर्यटन के क्षेत्र में सरकार ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत चार नई योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत शेष नेत्र लोटस वॉल, सुदर्शन चौक की कलाकृति और ट्री एंड रिवर स्कल्पचर के साथ ही सुदर्शन चक्र शिल्प का निर्माण किया जाएगा। साथ ही कैबिनेट में पेंशन धारकों को राहत देते हुए सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। अब नई पेंशन योजना के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी पुरानी सेवा प्रणाली की तरह ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top