• Home
  • Business
  • भाजपा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में आयोजित करेगी कार्यक्रम
Image

भाजपा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में आयोजित करेगी कार्यक्रम

भाजपा “मोदी सरकार के 11 साल “संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम के माध्यम से व्यापक जनसहभागिता से मनाने जा रही है। जिसके तहत सभाओं के माध्यम से विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकार वार्ता, कार्यशालाएं, विकास प्रदर्शनी, विधानसभा स्तर पर केंद्रीय योजनाओं के पंजीकरण शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला आयोजित हुई । कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम , सह प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन के विस्तार से जानकारी दी गई । कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में 4 सदस्य प्रदेश समिति गठित की गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, 9 जून को मोदी सरकार के शानदार 11 साल पूर्ण होने जा रहे हैं। देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस कार्यकाल में अनेकों उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की है। विकास, विरासत और जनकल्याण के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए भारत अब विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है और विकसित भारत बनने जा रहा है। लिहाजा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के निर्देश पर केंद्र की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित संकल्प से सिद्धि तक, राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने जा रही है। जिसे प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में राज्यभर में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों से जनसभागिता के साथ मनाया जाएगा।

इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए 4 सदस्य जिला समिति तथा 3 सदस्य मण्डल समिति का गठन किया गया है।
तैयारी के क्रम में प्रदेश की वर्चुअल कार्यशाला के बाद 4 -6 जून तक जिला स्तर पर प्रत्यक्ष कार्यशालाये संपन्न की जाएंगी। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 8 जून को दिल्ली में तथा मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 9 जून को देहरादून में प्रेस वार्ता को संबोधित किया जायेगा। इसी तरह “मोदी सरकार के 11 साल “संकल्प से सिद्धि तक’ विषय पर जिला स्तर पर 10, 11 जून को प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। वहीं प्रत्येक जिले में प्रोफेशनल मीट भी आयोजित की जाएगी, जिसमें 3 वक्ता सरकार की उपलब्धियों से संबंधित तीन विषयों पर अपनी बात रखेंगे।

इस अभियान के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रत्येक मण्डल में 12 से 14 जून तक ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जायेगी। जिसमें उपस्थित जनसमूह के साथ विकसित भारत के लिए संकल्प लिया जाएगा। वहीं 15-17 जून शक्तिकेन्द्र अनुसार शहरों में मोहल्ला चौपाल और ग्राम पंचायत केंद्रों में पंचायत चौपाल भी आयोजित की जाएंगी। उनमें भी उपस्थित लोगों द्वारा विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर-घर वितरित किया जाना जायेगा।

इसके अतिरिक्त विधानसभावार केन्द्र प्रायोजित योजनाओं हेतु पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु घर-घर पहुंचा जाएगा। इन कार्यक्रमों मे विधायक, पूर्व विधायक, दायित्वधारी, मेयर, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्यों अग्रणी भूमिका निभायेंगे।

डिजिटल प्रतियोगिता जिसमें सभी जिलों में लंबे और छोटे वीडियो एवं चित्रात्मक ग्राफिक्स संबंधित प्रतियोगिता आयोजित की जानी हैं। वहीं सभी जिला केंद्रों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।

इन सभी कार्यक्रमों के संचालन के लिए पार्टी द्वारा प्रदेश समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार, सह संयोजक के तौर पर सरकार में दायित्वधारी श्री विनय रुहेला, श्रीमती रेनू अधिकारी एवं श्री कुंदन परिहार को जिम्मेदारी दी गई है।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
5 Comments Text
  • Leland563 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/MVjF1
  • Janice1864 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/uyMvT
  • Leonel897 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/xlGWd
  • Sophia2875 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/PFOiP
  • Lola4472 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/Xect5
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top