आज दिनांक 23 मई 2025 को जनपद उत्तरकाशी में समय लगभग 10:00 बजे थाना धरासू द्वारा SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ को सूचित किया गया कि धरासू बैंड के पास एक बस (UK13 PA 0085) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार उक्त वाहन (बस) अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई थी। बस में कुल 41 व्यक्ति सवार थे। SDRF और जिला पुलिस बल द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही करते हुए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में 08 से 10 व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उत्तरकाशी में सवारियों से भरी बस पलटी, मची अफरा-तफरी
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Good partner program https://shorturl.fm/N6nl1
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
https://shorturl.fm/FIJkD















