आपदा कभी बताकर नहीं आती, लेकिन अगर पहले से सतर्कता हो, तो जान-माल की हानि को, रोका जा सकता है। ठीक इसी उद्देश्य से- एन.डी.आर.एफ और एस.डी.आर.एफ की टीमें ,अब स्कूलों में जाकर बच्चों को आपदा से बचाव की ट्रेनिंग, दे रही हैं। ताज़ा उदाहरण है देहरादून ज़िले के डाकपत्थर क्षेत्र का, जहां महर्षि घोष इंटर कॉलेज में, छात्रों को आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, दिया गया। इस दौरान टीम ने छात्रों को सिखाया, कि भूकंप के दौरान सिर की सुरक्षा कैसे कि जाए, आग लगने पर क्या करें और क्या नहीं, और कैसे किसी घायल व्यक्ति की मदद की जाए। एन.डी.आर.एफ के इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने कहा, कि हमारा उद्देश्य यही है, कि बच्चे और स्कूल-स्टाफ, किसी भी आपदा के समय घबराएं नहीं। उन्हें मालूम हो, कि किस स्थिति में, क्या करना है। आज हमने आग, भूकंप और रेस्क्यू टेक्निक्स पर, फोकस किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यही था कि बच्चों को वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने के लिए, मानसिक और व्यावहारिक रूप से, तैयार किया जाए। कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने कहा, कि ऐसे प्रशिक्षण से, बच्चों में आत्मविश्वास, आता है। उन्हें न केवल नई जानकारी मिली, बल्कि अब वे किसी आपदा में खुद को और दूसरों को सुरक्षित, रख सकते हैं।

महर्षि घोष इंटर कॉलेज में छात्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया
Releated Posts
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…
चुनाव पारदर्शिता के लिए बीएलओ का प्रशिक्षण शुरू
भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन अंतर्राष्ट्रीय संस्थान—IIIDEM में बूथ…
परमार्थ निकेतन गंगा तट बना 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का साक्षी, विश्व के 25 से अधिक देशों के राजदूत हुए शामिल
ऋषिकेश-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के पावन गंगा तट पर एक भव्य योग…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण, में किया स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित…
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Good partner program https://shorturl.fm/m8ueY

















