रविवार को देहरादून में नवोदय विद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। दून में तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कुल 17 अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते पकड़े गए। वहीं, एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा देता धरा गया। इन मामलों में पुलिस ने शहर के तीन थानों में कुल आठ केस दर्ज किए हैं। वहीं नकल के आरोपी अभ्यर्थियों से सॉल्वर गैंग के बारे में पूछताछ की जा रही है। सॉल्वर गैंग देहरादून से बाहर का बताया जा रहा है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने देर शाम बताया कि इन दिनों नवोदय विद्यालयों में नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा चल रही है। यह परीक्षाएं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कराई जा रही हैं। 14 मई से शुरू 19 मई तक चलने वाली इन परीक्षाओं के लिए देहरादून में आठ केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को तीन परीक्षा केंद्रों-सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, पटेलनगर, दून इंटरनेशनल स्कूल, डालनवाला व केंद्रीय विद्यालय एफआरआई में परीक्षा के दौरान कुल 17 अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दून पुलिस ने तीन परीक्षा केंद्रों से भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप में 17 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Надежная строительная компания для вашего загородного дома строительство загородных домов в санкт петербурге https://stroitelstvo-zagorodnyh-domov178.ru/ .















