देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के सपूतों की यादों को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके गांवों में भव्य स्मारक तैयार किए जाएंगे। स्मारकों के स्थान चयन, उनके निर्माण और स्वरूप का मानकों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रत्येक स्मारक के निर्माण के लिए पांच से 15 लाख रुपये की राशि तय की गई है। राज्य में शहीदों की स्मृति में बनने वाले द्वारों के लिए तो मानक तय हैं। लेकिन स्मारकों को लेकर तस्वीर साफ नहीं थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान में आने पर सैनिक कल्याण विभाग को शहीद स्मारकों के लिए स्पष्ट नीति बनाने के निर्देश दिए थे। सैनिक कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्मारक के लिए स्थान का चयन करने का अधिकार भी तय किया जा रहा है। इसक तहत पहले पत्नी को अधिकार होगा कि वो स्थान चयन करे। पत्नी के न होने पर माता-पिता, माता-पिता के न होने पर शहीद के पुत्र-पुत्री, उनके न होने पर निकट संबंधी की राय अहम होगी। निकट संबंधी भी नहीं होने पर गांव के साथ मशविरा कर निर्णय किया जाएगा। अर्द्धसैनिक बलों के मामले में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में रजिस्टर्ड होने की शर्त हटाने का निर्णय लिया है।

धामी सरकार उत्तराखंड में शहीदों के भव्य स्मारक बनाएगी
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
DIY stamp design is simple with a rubber stamp maker online stamp creator online http://make1-stamps-online.com/ .
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Make high-quality custom rubber stamps online with no design skills stamp online maker stamp online maker .















