उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान के जाति प्रमाण पत्र की जांच को लेकर गठित समिति की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच समिति के समक्ष शिकायतकर्ता ने कई दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, लेकिन इनका संज्ञान नहीं लिया गया। शनिवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में पंवार ने बताया कि दिनेश चंद्र मास्टर ने शंभू पासवान के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मौके पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेंद्र भट्ट, दीप्ति बिष्ट, राम कंडवाल, सुरेश सिंह, प्रमोद काला मौजूद रहे।

बॉबी पंवार ने शंभू पासवान के जाति प्रमाण पत्र की जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















