• Home
  • political
  • भारत की सेना जिंदाबाद पाकिस्तान हो बर्बाद के उदघोष के साथ प्रदेश कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
Image

भारत की सेना जिंदाबाद पाकिस्तान हो बर्बाद के उदघोष के साथ प्रदेश कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

देहरादून: भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए व अपने सभी लोकतांत्रिक मतभेद भुलाते हुए देश की केंद्र सरकार के साथ इस राष्ट्रीय संकट की घड़ी में एक जुट हो कर खड़े होने का प्रदर्शन करते हुए आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विशाल तिरंगा यात्रा निकली जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह , विधायक विक्रम सिंह नेगी,विधायक लखपत बुटोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित समेत अनेक वरिष्ठ नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ में देश का तिरंगा झंडा ले कर राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड,दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी की मूर्ति तक जबरदस्त नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए देश की एकता अखंडता व देश की केंद्र सरकार व देश की सेना के साथ डट कर खड़ा होने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़के व लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी ने पहले दिन हो ऐलान कर दिया था कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस संकट व राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में अपने सारे मतभेद सारे मुद्दे एक तरफ रख कर मजबूती के साथ केंद्र की सरकार और अपने देश की सेना के साथ खड़ी है । श्री माहरा ने कहा कि देश के लिए हम कोई भी बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार हैं।


प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए पहले दिन केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना कर पहलगाम हमले का बदला लेने की कार्यवाही अपनी हवाई सीमा में रहते हुए की थी किंतु पाकिस्तान ने जो दुस्साहस किया जिसका मुंह तोड़ जवाब भारत ने दिया । प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने जितनी बार भी भारत को ललकारा है उसको उसकी भरी कीमत चुकानी पड़ी और १९८१ में तो उसके दो टुकड़े हो गए किंतु वो बाज नहीं आ रहा इसलिए इस बार उसकी करतूतों का खामियाजा पूरी तरह से बर्बाद हो कर चुकाना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता हर संकट की घड़ी में सरकार सेना शाशन व प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार है और किसी भी आपातकालीन स्थिति में कांग्रेस के कार्यकर्ता रक्तदान धन व शारीरिक रूप से योगदान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति के साथ देश के लिए हर तरह का योगदान देने का जो निर्देश दिया है हर कार्यकर्ता उसका पूरी निष्ठा से पालन करेगा। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि शहर में आवश्यकता पड़ने पर वो जिला प्रशाशन व सिविल डिफेंस के अधिकारियों को अपने कार्यकर्ता उपलब्ध करवाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा,प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने घंटाघर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष आयरेन्द शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सेवा दल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, एस सी विभाग अध्यक्ष मदन लाल , श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, याकूब सिद्दीकी, नवीन जोशी, गरिमा मेहरा दसौनी,वीरेंद्र पोखरियाल, जगदीश धीमान, अनिल बेसनेट, पूरण सिंह रावत , महेंद्र सिंह नेगी अभिनव थापर, ऐतात खान, सुशीला शर्मा,सावित्री थापा, गोपाल गड़िया,नगर निगम पार्षद गण अभिषेक तिवारी,महेंद्र रावत, रॉबिन त्यागी,सुशांत वोहरा,अमित भंडारी,प्रमोद गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, मुकेश सोनकर, अनूप कपूर, गुल मोहम्मद,अमनदीप सिंह,हरजोत सिंह, अर्जुन पासी,संजय भारती, करण घाघट,सिद्दार्थ सिंह,शिवम्,मोहित मेहता,सूरज छेत्री, आनंद सिंह पुंडीर,सुनील जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, प्रवीण भारद्वाज, प्रशांत खंडूरी,वीरेश शर्मा, विजय शाही समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
संगठन व प्रशासन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
1 Comments Text
  • jarvi_korm_zkkr says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Jarvi корм для собак мелких пород с учетом всех потребностей jarvi сухой корм для собак https://ozon.ru/category/korm-dlya-sobak-jarvi/ .
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top