• Home
  • Uncategorized
  • कटा पत्थर क्षेत्र में नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद
Image

कटा पत्थर क्षेत्र में नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को प्रातः लगभग 12:15 बजे पुलिस चौकी डाकपत्थर के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कटा पत्थर क्षेत्र में एक व्यक्ति नदी में डूब गया है,जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नदी व संभावित स्थानों पर डूबे युवक की गहन खोजबीन की गई, घना अंधेरा होने के कारण उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया। टीम द्वारा पुनः प्रातःकाल में डूबे युवक की सर्चिंग शुरू की गई । सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त युवक का शव बरामद किया गया शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

डूबे युवक का नाम-
अभिषेक पुत्र श्री शशि पाल,उम्र 28 वर्ष, निवासी-ग्राम छरवा तहसील विकास नगर देहरादून ।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
1 Comments Text
  • Garrett1730 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Awesome https://is.gd/N1ikS2
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top