राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की ओर से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले देश के कई निर्दोष शहीदों की आत्मा की शांति के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। तथा गांधी पार्क से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला गया. देहरादून के राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क मे अपने संबोधन मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि इस कायरतापूर्ण और नृशंस कृत्य ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्राण गंवाए। श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने राज्य वासियों से अपील की कि हम सब मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें। शिवप्रसाद सेमवाल ने दुख जताते हुए कहा कि देश की सरकार को कश्मीर घटना पर सुरक्षा में लापरवाही की जिम्मेदारी लेनी होगी , उनको इस घटना पर जवाब देना पड़ेगा।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी गांधी पार्क से निकाला कैंडल मार्च, पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
Good https://lc.cx/xjXBQT















