• Home
  • Education
  • टिहरी जिले के जिलाधिकारी मूयर दीक्षित ने नई दिल्ली में कैबिनेट सचिव के सम्मुख दिया उदबोधन
Image

टिहरी जिले के जिलाधिकारी मूयर दीक्षित ने नई दिल्ली में कैबिनेट सचिव के सम्मुख दिया उदबोधन

सिविल सेवा दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सेवा चुनौतियां, सुधार और अवसर विषय पर व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। जिसमें देशभर के 10 चिन्हित आईएएस अधिकारियों ने अपने विचार साझा किए।
आज विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड से टिहरी जिले के जिलाधिकारी मूयर दीक्षित ने उक्त विषय पर अपना संबोधन दिया। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मयूर वर्तमान में टिहरी जिले के डीएम और पुनर्वास निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनपद, ब्लॉक और गांव स्तर के क्रियान्वित करने के लिए ग्राम स्तर के अधिकारियों यथा ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) को नई-नई प्रौद्योगिकी प्लेटफार्मों के उपयोग कर धरातल पर योजनाओं को प्रभावी ढंग से उतारने का सुझाव दिया। कहा कि उत्तराखंड में उक्त ग्राम स्तरीय अधिकारी सरकारी योजनाओं की निगरानी के लिए हर दिन 17 अलग-अलग पोर्टल और ऐप का उपयोग करते हैं। यह संख्या प्रत्येक नई पहल के साथ बढ़ती जाती है। जमीनी स्तर पर एकीकृत सरकारी दृष्टिकोण की कमी से अक्षमता और भ्रष्टाचार की संभावना होती है। दीक्षित ने सभी योजनाओं और अपडेट को एकीकृत करने हेतु एक एकल सरकारी ऐप अथवा पोर्टल का प्रस्ताव रखा। जैसे निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा उपयोग की जाने वाली सुव्यवस्थित प्रणालियां सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करती है, उसी तर्ज पर सरकारी स्तर पर भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्रीकृत प्रणाली लागत को कम करेगी, दक्षता में सुधार करेगी और लाभार्थी की जानकारी और पात्रता फिल्टरिंग हेतु एक एकल डेटाबेस प्रदान करेगी। यह भ्रष्टाचार को न्यून करेगी।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top