प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने पर विशेष जोर दिया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के विभागीय अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















