• Home
  • Business
  • कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मेयर सौरभ थपलियाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
मेयर को ज्ञापन देते हुए कांग्रेसी

कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मेयर सौरभ थपलियाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस प्रतीनिधिमंडल ने नगर निगम में मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मेयर सौरभ थपलियाल को ज्ञापन सौंपकर देहरादून की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कारगी ब्राह्मणवाला माजरा में कूड़े की समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होने मेयर से कूडे का निस्तारण सड़क से दो सौ मीटर अंदर किये जाने की मांग की है। ऐसा ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बता दें कि नगर निगम की कारगी स्थित डंपिंग साइट पर भारी मात्रा में कूड़ा डंप हो रहा है। यहां आसपास रहने वाले लोगों को कूड़े की दुर्गंध उठने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। निगम ने जल्द समस्या का समाधान नहीं करवाया तो आंदोलन करेंगे।

कारगी डंपिंग साइट से कूड़ा शीशमबाड़ा प्लांट तक भेजने का काम निगम ने सनलाइट कंपनी को सौंपा है। यहां प्रतिदिन चार सौ मीट्रिक टन के आसपास कूड़ा लाया जा रहा है, लेकिन पर्याप्त डंपरों की व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी मात्रा में कूड़ा साइट पर ही डंप पड़ा है। हजारों मीट्रिक टन कूड़े का ढेर लगने से आसपास के आबादी क्षेत्र में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं, सड़क तक कूड़े का ढेर लगने से ट्रैफिक जाम हो रहा है। दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। सूर्यकांत धस्माना ने इसी समस्या को लेकर मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो ट्रांसफर स्टेशन को कहीं और शिफ्ट करना होगा। धस्माना ने कहा कि गंदगी के कारण यहां आसपास संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा बना हुआ है। मेयर ने कहा कि वह शनिवार को अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने के लिए आएंगे। इस दौरान पार्षद अभिषेक तिवारी, जाहिद अंसारी, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
1 Comments Text
  • pprk_zcEr says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Индивидуальная разработка ППРК с учетом условий площадки и особенностей объекта ппр кран https://www.pprk-msk.ru/ .
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top