जेल में बंद उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) नेता आशीष नेगी को सोमवार को एक मामले कोर्ट से जमानत मिली गई। इसके बाद भी वह जेल से छूटकर अभी बाहर नहीं आ सकेंगे। क्योंकि, पुलिस उनके खिलाफ दूसरे मामले में कोर्ट से रिमांड मंजूर करा ली है। यूकेडी नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी हाल में जेल में बंद हैं। दोनों पर राजपुर रोड और सहस्रधारा रोड स्थित दो रेस्टोरेंट में घुसकर मनमानी और उगाही का आरोप है। पुलिस ने दोनों को उस वक्त कोर्ट में पेश करते वक्त राजपुर थाने के मामले में न्यायिक रिमांड ली। जबकि, रायपुर थाना क्षेत्र के मामले में जांच जारी रखी। जेल में बंद आशीष नेगी की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेमसिंह खिमाल की कोर्ट में सुनवाई हुई। अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल ने जिरह की। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने आशीष की जमानत अर्जी मंजूर की है। उधर, एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी आशीष अभी जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। उसने राजपुर थाने में दर्ज केस में जमानत ली है। पुलिस ने उसकी रायपुर थाने में दर्ज केस में शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक रिमांड हासिल कर ली है। इस केस में जमानत न होने के कारण आरोपी को अभी जेल में रहना होगा। दूसरे आरोपी आशुतोष नेगी ने सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी अभी नहीं लगाई है।

यूकेडी नेता आशीष और आशुतोष नेगी की हुई कोर्ट में पेशी, एक केस में मिली जमानत तो दूसरे में फिर लिया रिमांड पर
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















