• Home
  • Business
  • धामी सरकार ने भाजपा के इन 18 और नेताओं को बांटे दायित्व, जाने किसको क्या मिला ?
Image

धामी सरकार ने भाजपा के इन 18 और नेताओं को बांटे दायित्व, जाने किसको क्या मिला ?

धामी सरकार ने भाजपा के 18 और नेताओं को दायित्व सौंप दिए हैं। आदेश के अनुसार, गीता रावत को राज्यस्तरीय सतर्कता समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बलवीर घुनियाल को उपाध्यक्ष जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुरेन्द्र मोघा को उपाध्यक्ष पशु कल्याण बोर्ड, भुवन विक्रम डबराल को उपाध्यक्ष जड़ीबूटी सलाहकार समिति बनाया गया है। सुभाष बड़थ्वाल को उपाध्यक्ष राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, पुनीत मित्तल को उपाध्यक्ष नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद, गिरीश डोभाल को उपाध्यक्ष प्रदेशीय मौन परिषद, गीता राम गौड़ को उपाध्यक्ष जनजाति सलाहकार परिषद, डॉ. जयपाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति नियुक्त किया गया।

देशराज कर्णवाल को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, अजीत चौधरी को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य किसान आयोग, प्रताप सिंह पंवार को उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड और जगत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा शंकर कोरंगा को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम परिषद, महेश्वर सिंह महरा को उपाध्यक्ष चाय विकास सलाहकार परिषद, सरदार मनजीत सिंह को सह अध्यक्ष प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति, नवीन वर्मा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद और अशोक नबयाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद बनाया गया है। इससे पहले बीते मंगलवार को 20 नामों की पहली सूची के बाद शुक्रवार को दूसरी सूची जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मंजूरी के बाद सरकार ने देर शाम इसके आदेश किए गए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभाव को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्न प्रकार से महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं –

  1. बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  2. सुरेन्द्र मोघा उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
  3. भुवन विक्रम डबराल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  4. सुभाष बर्थवाल उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
  5. पुनीत मित्तल उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
  6. गिरीश डोभाल उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
  7. गीताराम गौड उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
  8. डा. जयपाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
  9. देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
  10. अजीत चौधरी उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग।
  11. प्रताप सिंह पंवार उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
  12. जगत सिंह चौहान उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
  13. गीता रावत अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
  14. शंकर कोरंगा उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  15. महेश्वर सिंह महरा उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
  16. सरदार मनजीत सिंह सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
  17. नवीन वर्मा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद्
  18. अशोक नबयाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top