मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडो नेपाल इंटरनेशनल ट्रेड फेयर एंव टूरिज्म फेस्टिवल-2025 का किया शुभारंभBusiness, Culture, political
सीएम हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए -मुख्यमंत्रीpolitical, Politics
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग को शहद महोत्सव आयोजित करने के दिए निर्देशBusiness, Education, political
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय दूतावास ताशकन्द में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित किया।Business, Culture, political, Politics
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए दिए निर्देशHealth, political, Politics
प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो रही है और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। देहरादून में भी कल देर रात से ही बारिश हुई और आज भी आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव आया है। मौसम विभाग ने आज और कल यानी रविवार को भी पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, और रुद्रप्रयाग समेत कई पर्वतीय हिस्सों में बारिश और बर्फ़बारी होने के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो रही है। गंगोत्री धाम में लगभग एक फ़ीट बर्फ़ पड़ चुकी है। हर्षिल में सुबह से ही हल्की बर्फ़बारी हो रही है। जानकीचट्टी, खरसाली घाटी में ऊँचाई वालों भागों में हल्की बर्फ़बारी एवं निचले क्षेत्र में हल्की वर्षा हो रही हैं। इस कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। चमोली ज़िले में भी रात से ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है। टिहरी में भी कल रात भर बारिश हुई और सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं के ऊँचाई वाले इलाकों में भी बर्फ़बारी के समाचार हैं।Uncategorized, Weather